देहरादून बना अस्मिता वॉलीबॉल लीग का चैंपियन
रुद्रपुर, मार्च 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। खेलो इंडिया अस्मिता वॉलीबॉल लीग 2025-26 प्रतियोगिता के अंतिम दिन सोमवार को रोमांचक मुकाबलों के बीच देहरादून की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। देहरादून ने रुद्रपुर स्टेडियम की टीम को हराया। दिन का पहला सेमीफाइनल मुकाबला देहरादून और हल्द्वानी के बीच खेला गया, जिसमें देहरादून ने एकतरफा प्रदर्शन करते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच रुद्रपुर स्टेडियम और काशीपुर स्टेडियम के बीच हुआ। इस मुकाबले में रुद्रपुर स्टेडियम की टीम ने बेहतरीन खेल दिखाते हुए काशीपुर को 2-0 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबला देहरादून और रुद्रपुर स्टेडियम के बीच खेला गया। मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन देहरादून की टीम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.