देहरादून, जनवरी 5 -- देहरादून फुटबॉल एकेडमी(डीएफए) द्वारा आयोजित उत्तराखंडी पहाड़ी फुटबॉल कप में अपने अपने वर्ग में देहरादून फुटबाल अकादमी, हिमालयन एफसी ऋषिकेश विजेयी रहे। प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में 8 टीमें, ओपन वर्ग में 12 टीमें तथा 45 प्लस वर्ग में 10 टीमों ने भाग लिया। सभी मुकाबले लीग-कम-नॉकआउट आधार पर खेले गए। प्रतियोगिता का आयोजन डीएफए परिसर गूलरघाटी रोड बालावाला में हुआ। अंडर 14 वर्ग में देहरादून फुटबाल अकादमी ने दिल्ली एफसी को 2-1 से हराकर खिताब जीत लिया। ओपन वर्ग का खिताब भी देहरादून फुटबाल अकादमी ने गढ़वाल एफसी दिल्ली को टाईब्रेकर में 5-4 से हराकर जीता। 45 प्लस वर्ग का खिताब हिमालयन एफसी ऋषिकेश ने पहाड़ी बॉयज एफसी को 2-1 से हराकर अपने नाम किया। अंडर-14 वर्ग में बेस्ट प्लेयर डीएफए के अक्स नेगी, बेस्ट गोलकीपर आशुतोष भट्ट चुने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.