हरिद्वार, जून 8 -- हरिद्वार, संवाददाता। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के छात्र नेता आशु मलिक के नेतृत्व में छात्रों ने सोमवार को कुलसचिव को ज्ञापन सौंपकर कन्या गुरुकुल परिसर, देहरादून में संचालित विभिन्न विभागों को मुख्य परिसर हरिद्वार में विलय करने के प्रस्ताव का विरोध किया। छात्रों ने देहरादून परिसर की छात्राओं द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शन का समर्थन भी जताया। ज्ञापन में कहा गया कि अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास एवं पुरातत्व सहित अन्य विभागों के संभावित विलय का विषय हजारों छात्र-छात्राओं के शैक्षणिक भविष्य से जुड़ा है। ऐसे में बिना छात्रों, शिक्षकों और संबंधित विभागों से व्यापक विचार-विमर्श किए कोई निर्णय लेना उचित नहीं होगा। यह भी पढ़ें- देहरादून परिसर के विभागों के विलय का विरोध में सौंपा ज्ञापन छात्रों ने 9 जून को प्रस्तावित ...