देहरादून, अप्रैल 29 -- देहरादून। नगर निगम की बोर्ड बैठक में बुधवार को सफाई कर्मियों के हित में अहम निर्णय लिया गया। मेयर सौरभ थपलियाल ने सफाई कर्मियों का मानदेय 500 रुपये से बढ़ाकर 800 रुपये प्रतिदिन करने का प्रस्ताव पारित कराया। इस फैसले के बाद सफाई कर्मियों में खुशी का माहौल देखने को मिला। बैठक में मौजूद पार्षदों ने भी निर्णय का समर्थन करते हुए मेयर का आभार जताया। इस दौरान सभागार में "मेयर जिंदाबाद" के नारे भी गूंजे। मेयर ने कहा कि सफाई कर्मी शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके हितों की रक्षा करना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी कर्मचारियों के हित में सकारात्मक फैसले लिए जाते रहेंगे। यह भी पढ़ें- बोले देहरादून- नगर निगम बनने के बाद भी नहीं बदली शहर की सूरत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.