नई दिल्ली, मई 22 -- Dehradun-Delhi Expressway: देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे पर सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर है। एनएचएआई ने मानसून से पहले सुरक्षा कार्यों को देखते हुए डाटकाली क्षेत्र में करीब सवा किलोमीटर हिस्से में यातायात व्यवस्था अस्थायी रूप से बदलने का फैसला किया है। यह डायवर्जन शुक्रवार से लागू होकर आठ जून तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान देहरादून से सहारनपुर की ओर जाने वाले वाहनों को पुराने हाईवे मार्ग से होकर गुजरना होगा, जबकि सहारनपुर से देहरादून आने वाले वाहनों को एक्सप्रेस-वे की दूसरी लेन पर डायवर्ट किया जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के मुताबिक, डाटकाली के पास पहाड़ी ढलानों को मानसून से पहले सुरक्षित बनाने और भूस्खलन के खतरे को कम करने के लिए यह कार्य कराया जा रहा है। इसी वजह से एक्सप्रेस-वे के एक हिस्से में ...