देहरादून, जनवरी 31 -- रविदास जयंती के मौके पर शनिवार को शहर में डीएल रोड से शोभायात्रा निकलेगी। शोभायात्रा बेनी बाजार, ओरिएंट चौक, पलटन बाजार, राजा रोड, तहसील चौक, कनक चौक और सर्वे चौक होते हुए वापस डीएल रोड पर समाप्त होगी। यात्रा दोपहर करीब दो बजे शुरू होगी और रात को समापन होगा। इससे शहर के कई इलाकों का यातायात प्रभावित होगा।यह है डायवर्जन प्लानशोभायात्रा के डीएल रोड से बेनी बाजार पहुंचने पर बहल चौक से सर्वे चौक से आने वाला ट्रैफिक नहीं आएगा। सर्वे चौक से बेनी बाजार की ओर जाने वाले ट्रैफिक को आंशिक रूप से डायवर्ट किया जाएगा।शोभायात्रा के बहल चौक पर पहुंचने पर सर्वे चौक से बहल चौक की ओर जाने वाले ट्रैफिक को रोजगार तिराहा होते हुए भेजा जाएगा। साथ ही बहल चौक से बेनी बाजार जाने वाले ट्रैफिक को रोक-रोककर भेजा जाएगा।शोभायात्रा के बहल चौक पार क...