देहरादून, मई 20 -- Dehradun Panacea hospital Fire: देहरादून शहर में बुधवार को पैनेसिया हॉस्पिटल में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। अचानक धुआं फैलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक अस्पताल के एसी सिस्टम में शॉर्ट सर्किट होने के बाद आग भड़की, जिसने कुछ ही देर में पूरे परिसर को धुएं से भर दिया। सूत्रों के अनुसार, हादसे में 60 वर्षीय एक महिला मरीज की मौत हो गई, जबकि कई अन्य मरीजों की तबीयत बिगड़ने की सूचना है। आग बुझाते हुए कई पुलिस कर्मी भी झुलस गए। जानकारी के अनुसार, आग लगते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्काल मरीजों को सुरक्षित बाहर निकालना शुरू किया। कई मरीजों को स्ट्रेचर और व्हीलचेयर के सहारे बाहर लाया गया, जबकि गंभीर मरीजों को एंबुलेंस से शहर के दूसरे अस्पतालों में शिफ्ट किया गया। कैलाश अस्पत...