देहरादून की हवा हुई साफ, 7 पायदान की छलांग, ऋषिकेश और काशीपुर पिछड़े; जानें- रैंकिंग
देहरादून, सितम्बर 8 -- देहरादून की स्वच्छ वायु रैंकिंग में सुधार एक साल का नहीं, बल्कि कई वर्षों के प्रयास का नतीजा है। बीच में रैंकिंग गिरी, लेकिन इसके बाद लगातार सुधार हुआ। हवा में मौजूद सूक्ष्म कण पीएम का स्तर भी कम हुआ है। देहरादून से ओम प्रकाश सती की रिपोर्ट। देहरादून की हवा में सुधार का असर स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की रैंकिंग में भी दिखा है। दून ने एक वर्ष में सात स्थान की छलांग लगाई है। तीन से दस लाख आबादी वाले शहरों की श्रेणी में दून 12वें स्थान पर पहुंच गया है। वर्ष 2025 में दून 19वें स्थान पर था। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम (एनसीएपी) के तहत सोमवार को स्वच्छ वायु सर्वेक्षण की रैंकिंग जारी की। इसमें देहरादून को 182 अंक मिले। वहीं, तीन लाख से कम आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ऋषिकेश 180.7 अंक के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.