मुरादाबाद, दिसम्बर 23 -- बिलारी तहसील के गांव मुडिया जैन में देहरादून की प्राकृतिक आपदा में एक ही गांव के नौ लोगों की मौत हुई थी। इसको लेकर मृतक के परिवार के लोगों को भाजपा पदाधिकारियों ने पहुंचकर प्रत्येक परिवार के प्रत्येक मृतक को दो-दो लाख रुपए की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। वहीं शोक संवेदनाएं भी व्यक्त की। भाजपा के जिला अध्यक्ष आकाश पाल सिंह ने उन्हें चेक सौंपा। इसके अलावा क्षेत्रीय मंत्री हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष गिरीष भंडूला, जिला पंचायत अध्यक्ष मुरादाबाद डॉक्टर शेफाली सिंह, जिला सहकारी बैंक चेयरमैन विजय भान सिंह ,भाजपा नेता परमेश्वर लाल सैनी, सुरेश सैनी, विश्वास यादव,भाजपा नगर अध्यक्ष विकास गुप्ता समेत ग्रामीण भी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...