देहरादून, फरवरी 22 -- देहरादून। जामा मस्जिद पलटन बाजार की कमेटी के चार्ज को लेकर शनिवार को नई एवं पुरानी कमेटी में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गई और घूसे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। हाल ही में वक्फ बोर्ड की ओर से जामा मस्जिद में नई कमेटी का गठन किया है। अध्यक्ष शादाब शम्स की ओर से नई कमेटी को प्रमाण पत्र सौंपा गया है। शनिवार को सचिव अमीर कुरैशी समेत कई सदस्य चार्ज लेने के लिए पहुंचे थे। पुरानी कमेटी के सदर नसीम अहमद समेत अन्य से चार्ज लेने को लेकर गहमागहमी एवं विवाद हो गया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। मुस्लिम सेवा संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी यहां मौजूद थे। मस्जिद परिसर एवं कार्यालय में अफरातफरी मच गई और हंगामा कई घंटों तक चलता रहा। एक पक्ष ने मस्जिद एवं कार्यालय में नुकसान पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.