देहरादून की एसटीएफ हर दो-तीन दिन में लगा रही बागबेड़ा का चक्कर
जमशेदपुर, मार्च 25 -- देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या के बाद जमशेदपुर का बागबेड़ा थाना क्षेत्र देहरादून पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के निशाने पर है। देहरादून एसटीएफ के अधिकारी और जवान हर दो-तीन दिन में बागबेड़ा के गाराबासा का चक्कर लगा रहे हैं, ताकि डेढ़ महीने से फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा सके। विक्रम शर्मा हत्याकांड में अब तक छह आरोपियों के नाम सामने आए हैं। इनमें विशाल, आशुतोष, आकाश, यशराज, अंकित और जितेंद्र शामिल हैं। इनमें से पांच आरोपी बागबेड़ा-गाराबासा और आसपास की बस्तियों के रहने वाले हैं, जबकि जितेंद्र मानगो का निवासी है। तीन आरोपी जितेंद्र की बाइक लेकर पहले से देहरादून जाकर विक्रम शर्मा की रेकी कर रहे थे। देहरादून पुलिस ने फरार आरोपियों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया है, लेकिन एसटीएफ को जमशेदपुर में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.