देहरादून, सितम्बर 27 -- देहरादून पहुंचे 16 वर्षीय छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी। पिता के डांटने के बाद उसने यह कदम उठाया। वह कुछ दिन पहले ही ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हारा था। एसओ क्लेमनटाउन मोहन सिंह ने बताया कि राज पुत्र दीपक बैसला मूल निवासी अंतवाड़ा खतौली मुजफ्फरनगर यूपी की मौत की सूचना पर पुलिस पटेलनगर के प्राइवेट अस्पताल में पहुंची। परिजनों ने बताया कि राज शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज खतौली में 12वीं का छात्र था। वह बुआ के बेटे बादल के पास देहरादून आया था। पता चला कि राज मोबाइल पर ऑनलाइन गेम में 90 हजार रुपये हार चुका था। पिता दीपक ने उसे डांटा। 25 सितंबर को पिता ने फोन करके घर आने को कहा, लेकिन शुक्रवार दोपहर राज कमरे में बेडशीट का फंदा बनाकर फांसी पर लटका मिला। उसे अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।परिजनों की डा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.