देहरादून, अप्रैल 7 -- फोटो देहरादून। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर वार्ड-72 देहराखास के चंद्र विहार स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में निशुल्क मेडिकल कैंप लगाया गया। शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर और इंडोवेशन हेल्थकेयर के डॉ. अभिलेख जगूड़ी, डॉ. मेघा श्रीवास्तव, मीनाक्षी शाह व रीना ने 100 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की। शिविर का शुभारंभ पूर्व सीएम व सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, मेयर सौरभ थपलियाल और विधायक विनोद चमोली ने किया। इस दौरान पार्षद आलोक कुमार, गोपाल पुरी, कुलदीप पंत, विपिन कंबोज, परविंद गुप्ता, नीरज रतूड़ी, सोनू सिंह सरदार, संतोष थापा, निशांत जैन, तुषार गोस्वामी, राकेश राठौर, बच्ची राम लखेरा और आचार्य शोभित डोबरियाल उपस्थित रहे। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.