देसी शराब साथ कारोबारी गिरफ्तार
हाजीपुर, जून 14 -- थाना क्षेत्र के जारंग पंचायत के जारंग वाया नदी के आसपास के क्षेत्रों में शनिवार की शाम पुलिस द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बेलसर पुलिस टीम के द्वारा चलाएं गए इस अभियान के क्रम में बीती रात पुलिस ने छापेमारी कर एक धंधेबाज को 35 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान जारंग गांव निवासी चंदजीत सहनी के पुत्र रवि किशन के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से करीब 35 लीटर अर्द्धनिर्मित महुआ शराब को नष्ट किया,तथा शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को भी जब्त कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि जारंग गांव के पास वाया नदी के निकट स्थित एक झाड़ी के पास देसी शराब निर्माण और बिक्री का अवैध रूप से कारोबार किया जाता है। यह भी पढ़ें- डिहुरी से 10 लीटर देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.