मुजफ्फरपुर, मार्च 16 -- कांटी। लसकरीपुर से देसी शराब के साथ एक महिला को कांटी पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक महिला देसी शराब का कारोबार कर रही है। छापेमारी में 14 लीटर शराब के साथ गीता देवी को गिरफ्तार किया गया। अलग-अलग मामले में तीन वारंटियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत के बाद भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...