सहरसा, फरवरी 28 -- पतरघट। पतरघट पुलिस ने गुप्त सूचना पर गोलमा में छापेमारी कर 54 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान तस्कर राजेश कामती को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में प्रयुक्त बाइक जप्त की गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...