सीतामढ़ी, अप्रैल 28 -- सुरसंड। नेपाल से तस्करी कर लायी जा रही 1890 बोतल देसी शराब व पांच बाइक सहित दो तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने करुणा व बखरी गांव के निकट कार्रवाई की है। रविवार को पुलिस गश्ती वाहन को देखते ही तीन तस्कर शराब लदी बाइक को छोड़ भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के अनुसार एएसआई राकेश कुमार के नेतृत्व में गिरफ्तार तस्कर की पहचान बाजपट्टी थाना क्षेत्र के बाजपट्टी वार्ड संख्या 11 निवासी रतन पासवान के पुत्र राहुल पासवान व नेपाल के महोत्तरी जिले के जलेश्वर थानांतर्गत नैनही गांव निवासी मो. रफीक राइन के पुत्र मो. वहीद राइन के रूप में हुयी है। पुलिस ने शराब व पांचों बाइक जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध एफआईआर करते हुये न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...