हरदोई, अप्रैल 30 -- शाहाबाद। उधरनपुर गांव में चोरों ने देसी शराब के ठेके का ताला तोड़कर बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर करीब 50 पेटी देसी शराब और गोलक में रखे 900 रुपये ले गए। सेल्समैन जितिन वर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह बुधवार रात दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह पहुंचे तो शटर का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो शराब की पेटियां और नकदी गायब थी। चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।स्थानीय लोगों ने पुलिस चौकी के पास ही घटना होने पर नाराजगी जताई है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया कि तहरीर मिल गई है, मामले की जांच कर जल्द खुलासा किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...