बेगुसराय, मार्च 8 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी स्व.धनेश्वर महतो के पुत्र संजीव कुमार को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि थाना कांड संख्या 37/26 के तहत मामला दर्ज कर आरोपित को न्यायालय भेज दिया गया है। थाना क्षेत्र में पुलिस के द्वारा महुआ शराब के धंधेबाज पर नकेल कसने के उद्देश्य से सघन छापेमारी की जा रही है लेकिन धंधेबाज अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...