औरंगाबाद, जनवरी 5 -- बड़ेम थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के कंकेर गांव से 17 लीटर देसी शराब के साथ कपिल सिंह को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष अमरजीत चौधरी ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर लिया गया है। गिरफ्तार शराब तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...