हाजीपुर, अप्रैल 26 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता नगर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नखास चौक स्थित मीठा कुआं के पास छापेमारी कर एक धंधेबाज सहित पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार सभी लोगों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। यह जानकारी नगर थाना प्रभारी थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम गुप्त सूचना मिली थी नखास चौक स्थित मीठा कुआं के पास चोरी छिपे शराब को बेचा जा रहा है। सूचना मिलते ही उक्त स्थल पर छापेमारी कर एक धंधेबाज सहित पांच पियक्कड़ों को गिरफ्तार किया है। यह भी पढ़ें- शराब पीने के आरोप में पांच गिरफ्तार यह भी पढ़ें- तीन शराब कारोबारी जेल भेजे गए यह भी पढ़ें- दर्जन भर शराबी धराया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...