हाजीपुर, मार्च 7 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गश्ती के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 600 लीटर अवैध देसी शराब बरामद की है। हालांकि मौके से तस्कर भाग निकला। मिली जानकारी के अनुसार राजापाकर थाने में पदस्थापित एएसआई अर्जुन मांझी शनिवार की अहले सुबह करीब चार बजे गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि एक बोलेरो पर भारी मात्रा में देसी शराब लोड कर चकसिकंदर की ओर से राजापाकर लाया जा रहा है। जिसे एक स्प्लेंडर बाइक सवार लाइनअप कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने गोविंदपुर झंखराहा के पास वाहनों की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध स्थिति में एक बोलेरो और एक बाइक को देखा गया। पुलिस को देखते ही दोनों वाहनों के चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। पुलिस ने जब वाहनों की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में अवै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.