सहरसा, मार्च 29 -- सत्तर कटैया।बिहरा थाना पुलिस ने शनिवार को पंचगछिया गांव में छापेमारी कर चार लीटर देसी शराब के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शशि कुमार राणा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई। गिरफ्तार महिला की पहचान चतुरमैन देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद उसे न्यायिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...