हाजीपुर, दिसम्बर 14 -- बिदुपुर,संवाद सूत्र। बिदुपुर थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकसिकंदर ढ़ाला नंबर-42 के पास एक पिकअप पर लदे लगभग 1500 लीटर अवैध देसी शराब बरामद किया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कारोबारी को गिरफ्तार करते हुए पिकअप जब्त किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। छापेमारी का नेतृत्व एसआई शैलेन्द्र कुमार कर रहे थे। थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि चकसिकंदर जाने वाली सड़क पर पिकअप से शराब ढ़ोया जा रहा है। जिसको लेकर एसआई शैलेन्द्र कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम गठित की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने चकसिकंदर ढ़ाला के पास एक पिकअप को घेर लिया। पिकअप में प्लास्टिक के बोरा में लगभग 1500 लीटर देसी शराब के साथ वाहन को जब्त कर लिया। तथा विष्णुपुर राजखंड के गोपाल कुमार पिता स्व....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.