हाजीपुर, जून 30 -- राजापाकर बरांटी थाना क्षेत्र में संध्या गश्ती के दौरान 160 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ धंधेबाज बाइक सहित गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बरांटी थाने में पदस्थापित पीटीसी लवजी प्रसाद थाना क्षेत्र के बरांटी बाजार में गश्ती कर रहे थे। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार भेजा गया जेल गिरफ्तारी का विवरण इसी बीच एक बाइक दिखाई दिया जो बरुआ रेलवे ढाला होकर रंदाहा की ओर जा रहा था।‌ जिसके पीछे बोरे में कुछ बंधे हुए थे। संदेह के आधार पर बाइक का सुरक्षा बलों द्वारा पीछा किया गया। पुलिस को देखकर उक्त बाइक चालक अपनी गाड़ी को तेजी से भगाते हुए भागने लगा। परंतु पुलिस वाहन का पीछा करने के कारण वह घबराकर रंदाहा डिहवारिणी स्थान के पास गाड़ी लेकर गिर गया। जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। प...