गोपालगंज, मई 11 -- थावे। थावे पुलिस ने रविवार की देर शाम छापेमारी कर 96 बोतल देसी शराब के साथ दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को सूचना मिली थी कि कबिलासपुर गांव में ललिता देवी और गणपति देवी अपने घरों में शराब बेच रही हैं। पुलिस पहुंचते ही दोनों महिलाएं भागने लगीं, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दोनों के घरों से 48-48 बोतल देसी शराब बरामद की गई। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ दो महिला गिरफ्तार यह भी पढ़ें- नेवना कॉलोनी से 20 लीटर देसी महुआ शराब बरामद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...