हाजीपुर, दिसम्बर 11 -- राघोपुर,संवाद सूत्र। राघोपुर थाने की पुलिस ने बुधवार को सैदाबाद पंचायत से 10 लीटर देसी शराब के साथ दो कारोबारी को और रामपुर श्यामचंद पंचायत के कन्हैया चौक के पास से शराब पीकर हंगामा कर रहे दो व्यक्ति समेत चार आरोपी को गिरफ्तार हाजीपुर जेल भेज दिया। राघोपुर थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि सैदाबाद पंचायत से 10 लीटर देसी शराब के साथ सत्येंद्र राय, दीनबंधु राय को गिरफ्तार किया है। वही रामपुर श्यामचंद पंचायत के कन्हैया चौक के पास से शराब पीकर हंगामा कर रहे जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर पश्चिमी पंचायत निवासी रमेश कुमार पिता सोमारी राय व मिथिलेश कुमार पिता चंद्रदेव राय को गिरफ्तार किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.