गोपालगंज, अप्रैल 6 -- सिधवलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मटौली गांव में पुलिस ने सोमवार को छापेमारी कर 55 लीटर देसी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान शंकर मुशहर, सरस्वती देवी और रुक्मिणा देवी को गिरफ्तार किया गया। जमादार अभय कुमार सिंह ने बताया कि छापेमारी मटौली के मुशहर टोली में की गई। पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...