रुडकी, जनवरी 4 -- पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 60 पाउच देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस गश्त के दौरान शनिवार की देर शाम को मुंडयाकी गांव की ओर जाते समय उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा। व्यक्ति के कंधे पर सफेद प्लास्टिक का थैला था। रोकने की कोशिश पर वह भागने लगा, लेकिन पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अंकित कुमार निवासी मुंडयाकी बताया है। तलाशी में थैले से 60 पाउच देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.