अंबेडकर नगर, मई 10 -- दुलहूपुर, संवाददाता। मालीपुर थाना पुलिस ने अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 13 पाउच देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार उपनिरीक्षक महेश कुमार त्रिपाठी हमराही कांस्टेबल संजय यादव के साथ क्षेत्र में गश्त व अपराध नियंत्रण के दौरान मालीपुर चौराहे पर मौजूद थे। मुखबिर से सूचना मिली कि मालीपुर रेलवे क्रासिंग के पास एक व्यक्ति झोले में रखकर अवैध रूप से देशी शराब बेच रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी ने अपना नाम सुखराम पुत्र रामलौटन निवासी खालिसपुर थाना मालीपुर बताया। तलाशी के दौर...