भभुआ, मई 20 -- गिरफ्तार लोगों में कुदरा रामपुर व परसथुआं के पिठफोरवा के हैं शामिल सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना पर मनिहारी बाजार में की कार्रवाई (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के मनिहारी बाजार स्थित चौक से पुलिस ने 22 लीटर देसी शराब और बाइक के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में कुदरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी नागेंद्र चौधरी एवं दूसरा रोहतास जिला के परसथुआं थाना क्षेत्र अंतर्गत पिठफोरवा गांव निवासी नीतीश कुमार शामिल हैं। भभुआ थाना के सहायक अवर निरीक्षक राम भरोसे सिंह के नेतृत्व में गयी पुलिस टीम ने मनिहारी बाजार स्थित चौक पर यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की। यह भी पढ़ें- देसी शराब और बाइक के साथ दो तस्करों को दबोचाभगवानपुर में छापेमारी यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ कारोबारी गिरफ...