बक्सर, मार्च 20 -- पेज तीन के लिए ---- कार्रवाई नोनियापुरा गांव से पुलिस ने बरामद किया देसी और विदेशी शराब दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर न्यायिक कार्रवाई के लिए भेजा कोर्ट कृष्णाब्रह्म, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में शराब बरामदगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस के तमाम बंदिशों के बावजूद शराब प्रचलन का सिस्टम बदस्तूर जारी है। गुरूवार की रात स्थानीय पुलिस ने नोनियापुरा गांव में छापेमारी कर देसी और विदेशी शराब बरामद किया। अपनी कार्रवाई में उसने न केवल 04 लीटर शराब बरामद किया, बल्कि दो धंधबाजों को भी गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज की जरूरी कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण पर निकली गश्ति टीम को दूरभाष पर गुप्त सूचना मिली कि नोनियापुरा गांव में शराब की ब...