रिषिकेष, फरवरी 21 -- मौसम में गर्माहट बढ़ने के साथ देश-दुनिया से पर्यटकों की भीड़ ऋषिकेश और आसपास क्षेत्र में जुटनी शुरू हो गई है। विदेशी पर्यटक यहां योग, आध्यात्म और सुकून की तलाश में पहुंच रहे हैं, जबकि देसी पर्यटक साहसिक पर्यटन राफ्टिंग, बंजी जंपिंग और कैंपिंग के लिए आ रहे हैं। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने से निर्भर कारोबारियों के चेहरों पर भी मुस्कान दिख रही है। इन दिनों ऋषिकेश, मुनिकीरेती, तपोवन, शिवपुरी और स्वर्गाश्रम क्षेत्र में विदेशी पर्यटकों की आमद तेजी से बढ़ रही है। रसिया, अमेरिका, जर्मनी समेत विभिन्न देशों से पर्यटक पहुंच रहे हैं, जिससे सभी क्षेत्र में पर्यटकों की भीड़भाड़ से गुलजार दिख रहे हैं। यूपी, हरियाणा, दिल्ली, एनसीआर, राजस्थान, पंजाब आदि राज्यों से भी पर्यटक आ रहे हैं। इन पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र कौड़ियाला-मुनिकीरेती ईक...