नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- मूली की भरमार बाजार में आ चुकी है और इसे पसंद करने वाले लोग मूली खूब खरीद रहे हैं। कई लोग मूली ऐसे ही खाते हैं, तो कुछ लोग मूली से सलाद, पराठे, अचार और सब्जी समेत कई तरह की चीजें बनाते हैं। बाजार में आपको कई तरह की मूली देखने को मिल सकती हैं, जिनमें देसी और हाइब्रिड किस्म भी होती हैं। आप मूली को देसी समझकर खरीद लेते हैं लेकिन कई बार वह हाइब्रिड होती है। हाइब्रिड मूली खराब नहीं होती लेकिन देसी जैसा मीठा स्वाद उसमें नहीं होता। जो लोग हमेशा से देसी मूली खाते आ रहे हैं, उन्हें हाइब्रिड मूली का स्वाद खास पसंद नहीं आएगा। किसान मोहनलाल का कहना है कि देसी और हाइब्रिड मूली के बीच कुछ अंतर होता है, जिससे आप पहचान कर सकते हैं।देसी और हाइब्रिड मूली कैसी होती है? देसी मूली पारंपरिक किस्मों से तैयार होती है और यह आकार में छोटी ...