प्रतापगढ़ - कुंडा, अगस्त 17 -- उदयपुर। इलाके के पूरे कुरैशी (राहाटीकर) निवासी हिस्ट्रीशीटर जाई उर्फ बशीर पुत्र मो. अलेमान को पुलिस ने सोमवार को सुबह गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चाहिन के पास से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपित के पास से चार देशी बम बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है। एसओ उदयपुर दीप नारायण ने बताया कि गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ थाने में 16 मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...