प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 4 -- सांगीपुर। घुइसरनाथ धाम चौकी प्रभारी अतुल कुमार तिवारी अपने हमराहियों के साथ रविवार रात लगभग नौ बजे क्षेत्र भ्रमण के दौरान देऊम पश्चिम में मौजूद थे। इसी बीच बूढ़े बाबा मंदिर के पास संदिग्ध दशा में मिले युवक को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में युवक के पास से एक बैग में चार देसी बम बरामद होने का पुलिस ने दावा किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सुहैल खान पुत्र निसार अहमद उर्फ वकील निवासी असाव के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...