प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 28 -- प्रतापगढ़। नगर कोतवाली के जेल चौकी इंचार्ज प्रशांत दुबे और भंगवा चुंगी चौकी इंचार्ज अमित सिंह ने सोमवार शाम इलाके के किशुनदासपुर के पास से दो युवकों को तमंचा और देसी बम के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी कंधई के ताला बाजार निवासी शहबे आलम और नगर कोतवाली चिलबिला माधवगंज के जमील उर्फ लल्ला हैं। साहबे आलम के पास से चार देसी बम और जमील के पास से 315 बोर का तमंचा मिला। प्रभारी शहर कोतवाल गिरजा शंकर यादव ने बताया कि आरोपियों पर गोतस्करी के मुकदमे दर्ज हैं। साहबे आलम अभी दो दिन पहले अंतू थाना क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में फरार हुआ था। यह भी पढ़ें- पुलिस मुठभेड़ में गोतस्कर के पैर में लगी गोली, साथी फरार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...