देसी पिस्तौल के साथ रिल्स बनाकर वायरल करने वाला युवक हथियार के साथ गिरफ्तार
पलामू, जून 12 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। देसी पिस्तौल के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले 19 वर्षीय युवक अभय कुमार साव को हरिहरगंज थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया है। उसके पास से दो देसी पिस्तौल जब्त किया गया है। युवक को हथियार उपलब्ध कराने वाले युवक की तलाश की जा रही है। हरिहरगंज थाना के सरसोत निवासी युवक को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने शुक्रवार को दी। एसडीपीओ के अनुसार आरोपी युवक ने घर में दो देसी पिस्तौल छिपा कर रखा गया है। वरीय पुलिस पदाधिकारियों के निर्देशानुसार छापेमारी दल का गठन कर आरोपी अभय कुमार को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है। यह भी पढ़ें- रील में पिस्टल चमकाना पड़ा भारी, वायरल वीडियो से युवक पर केस उसकी निशानदेही पर दो अलग-अलग स्थानों से दो देसी पिस्तौल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.