पलामू, जनवरी 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। पलामू जिले के पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा जंगल के पास गुरुवार की शाम में चलाए गए एंटी क्राइम वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में एक देसी कट्टा एवं एक कारतूस के साथ दो आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है। आरोपियों की पहचान लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के ठकुराई दीदरी गांव निवास रोशन कुमार एवं दारूडीह गांव निवासी आदेश कुमार के रूप में की गई है। पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि गुरुवार का विधि-व्यवस्था को लेकर सामान्य वाहन जांच अभियान के क्रम में पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा से लेस्लीगंज जाने वाली मुख्य सड़क पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। सहदेवा जंगल के समीप किशुनपुर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान करीब...