मथुरा, मार्च 2 -- श्री माथुर चतुर्वेद परिषद के तत्त्वावधान में 3 मार्च को दोपहर दो बजे द्वारकाधीश मंदिर के नीचे से निकलने वाले पारंपरिक डोला के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। डोला में श्रीकृष्ण विराजमान होकर विभिन्न मार्गों से होकर होली खेलते हुए निकलेंगे। डोला के साथ 15- 20 झांकियां चलेंगी। डोला की व्यवस्थास्थाओं के लिए चतुर्वेदी समाज के 36 सदस्यों को दी गई है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री माथुर चतुर्वेद परिषद एवं अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के मुख्य संरक्षक महेश पाठक होंगे। परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि इस मेले की ख्याति देश-विदेश में है। मेले में लगभग 15 से 20 झांकियां, डीजे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियां शामिल रहेंगी, जो इस भाव को प्रदर्शित करेंगी कि जी ब्रज में होली खेलते हुए चल रहे हैं। मेले को सुव्यवस्थित...