खगडि़या, अप्रैल 10 -- खगड़िया, नगर संवाददाता कृषि विभाग केन्द्र के प्रशिक्षण हॉल में शुक्रवार को देशी डिप्लोमा कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान केवीके प्रमुख एन के सिंह ने जानकारी देते हुए उर्वरकों का विभिन्न फसलों में प्रयोग, कीटनाशी दवाओं के प्रयोग के बारे में बिन्दुवार जानकारी दी। इधर केवीके प्रमुख ने कहा कि उर्वरक दुकानदारों को यह जानकारी जरूरी है कि किन फसलों में किन उर्वरक का किस समय कितना प्रयोग किया जाता है। जिससे किसानों को उनके मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के साथ साथ आवश्यक सलाह भी दें। कहा कि रोग प्रबंधन व कीट प्रबंधन की भी जानकारी भी जरूरी है। कहा कि संतुलित पोषक तत्व के बारे में भी इस दौरान जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के माध्यम से जानकारी दी जा रही है कि कृषि में प्राथमिक...