लखनऊ, जून 5 -- रसोईं में खाना पकाते समय या छौंक लगाते समय निकलने वाली जहरीली गैस से बचने का उपाय मिल गया है। आईटी कालेज की शोध छात्रा फरहीन जेहरा ने देशी जुगाड़ से ऐसा उपकरण बनाया है जो खाना पकाते समय निकलने वाली वाष्पशील कार्बनिक योगिक (वरटाइल आर्गनिक कम्पाउंड या वीओसी) को सोखकर स्वच्छ हवा बाहर निकाल देगी। वीओसी गैसों को सोखने की क्षमता न तो रसोइयों में लगने वाली चिमनी में होती है और एयरप्यूरीफायर में। छात्रा का यह शोध अमेरिका की प्रतिष्ठित 'अमेरिकन केमिकल सोसाइटी' के जर्नल में प्रकाशित हो चुका है। छात्रा ने यह उपकरण कालेज के प्रोफेसर डॉ. अल्फ्रेड लॉरेंस के निर्देशन में बनाया है। इसके लिए एक कांच का बाक्स बनाया जिसमें तीन परतों वाला सुरक्षा कवच लगाया।

स्वास्थ्य पर असर रसोई में काम करने वाली महिलाएं व अन्य कारीगरों का स्वास्थ्य इन गैसों ...