हाजीपुर, फरवरी 24 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर थाने की पुलिसस ने गश्ती के दौरान थाने में पदास्थापित एसआई रूपक कुमार ने स्प्लेंडर बाइक पर लदे तीन जूट के बोरे से 210 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है। वहीं रात्रि का फायदा उठाकर धंधेबाज मौके से फरार हो गया। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एसआई रविवार की रात्रि बैकुंठपुर गांव में गश्ती कर रहे थे कि गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी रामानंद सिंह पिता रीतिरमन सिंह ग्राम राजापाकर दक्षिणी वार्ड नंबर-09 हीरो स्प्लेंडर बाइक पर देसी चुलाई शराब लादकर बिदुपुर के इधर से राजापाकर होते हुए महुआ के तरफ शराब को कहीं खपाने हेतु ले जा रहा है। सूचना पर शनिचर हाट चौक पहुंचा तो देखा कि एक हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर तीन जूट के बोरा लगा हुआ था। पुलिस वाहन को देखकर वाहन सवार तेजी से भागने लगा। जिसे पीछा ...