बगहा, मई 7 -- सत्येन्द्र नारायण शर्मा बेतिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। कालीबाग पुलिस की टीम ने बुधवार की रात नगर के विद्यानगर वार्ड चार में छापेमारी कर एक युवक को देशी कट्टा व चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ विवेक दीप ने बताया कि गिरफ्तार बगहा पुलिस जिला के चौतरवा थाना क्षेत्र के अहिरवरिया निवासी विशाल राव है। उसके पास से एक देसी कट्टा व एक डाइगर चाकू बरामद किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। सूत्रों के अनुसार कालीबाग थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी को गुप्त सूचना मिली कि एक अपराधी अवैध हथियार के साथ विद्यानगर वार्ड चार में किराए के मकान में रह रहा है। जो रात में अपने साथियों के साथ मिलकर आपराधिक वारदात को अंजाम देता है। थानाध्यक्ष ने इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को दी। एसपी डा. शौर्य सुमन ने तुरंत सदर वन एसड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.