गोपालगंज, जनवरी 30 -- उचकागांव, एक संवाददाता। उचकागांव थाना क्षेत्र के खरहरवा गांव में पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी कर अनाज रखने वाले एक बखार से एक देसी कट्टा और एक किलो गांजा बरामद किया।छापेमारी के दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। बताया गया कि थाने के दरोगा राकेश कुमार पुलिस बल के साथ दिवा गश्ती पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि उचकागांव थाना क्षेत्र के परसौनी खास पंचायत अंतर्गत खरहरवा गांव में एक व्यक्ति अपने बथान में बने बखार में अवैध देसी कट्टा छुपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और बखार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक झोले में छुपाकर रखा गया देसी कट्टा बरामद किया गया। इसी क्रम में बखार से एक किलो गांजा भी मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। इस मामले में दरोगा राकेश कुमार के आवेदन पर खरहरवा गांव निवासी अमरेंद्र राम ...