पूर्णिया, मार्च 19 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांधी सदन के समीप सड़क पर बाइक सवार एक युवक को देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से बाइक भी जब्त कर ली। गिरफ्तार युवक की पहचान मधेपुरा जिला के आलमनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खुरान गांव निवासी शिवम कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह अपने ननिहाल टीकापट्टी थाना क्षेत्र के गोरियर गांव आया हुआ था। थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि देसी कट्टा के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...