बिहारशरीफ, मई 19 -- फोटो : हिलसा03-सोशल मिडिया पर देसी कट्टे के साथ युवक की तस्वीर। हिलसा, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में सोशल मिडिया पर देसी कट्टे के साथ युवक की तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में युवक हाथ में कट्टा लिये दिखाई दे रहा है। लोगों की मानें तो युवक ने खुद सोशल मिडिया स्टेटस पर तस्वीर लगायी थी। युवक की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के जमुआरा गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में की गयी है। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है। फोटो पुराना बताया जा रहा है। चर्चा है कि दो दिन पहले गांव में किसी बात पर दो पक्षों में मारपीट हुई थी। इसमें एक युवक जख्मी हो गया था। पीड़ित ने थाने में अजीत के खिलाफ एफआईआर करायी यहै। मारपीट की इसी घटना के बाद युवक की तस्वीर वायरल होने लगी। थानाध्यक्ष गौरव सिंधु ने बताया कि मारपीट की घटना हुई...