देसी कट्टा के साथ तीन गिरफ्तार
गढ़वा, मई 21 -- रंका। बुधवार रात गश्ती में तैनात पदाधिकारी सहायक अवर निरीक्षक शम्भू कुमार सशस्त्र बल के साथ चेकनाका के पास मुख्य सड़क पर एंटी क्राईम चेकिंग कर रहे थे। उसी दौरान मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति सवार होकर गढ़वा की ओर से आ रहे थे। रोककर उनसे पूछताछ की गई। उसके बाद तलाशी के दौरान देशी कट्टा मिला। उसके बाद नागेंद्र राम, अरविंद राम और दीपक राम को हिरासत में लिया गया। तीनों थान अंतर्गत सिकट गांव के रहने वाले हैं। तीनों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.