भागलपुर, दिसम्बर 9 -- एसएसपी के दिशा-निर्देश के आलोक में पूरे जिले में देसी-विदेशी शराब, अवैध हथियार की बरामदगी हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसके पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गोराडीह थाना क्षेत्र के रहने वाले सर्वेश उर्फ सर्वेश कुमार यादव के घर में देसी कट्टा छिपाकर रखा गया है। पुलिस ने उसके घर छापेमारी की। इस दौरान घर में रखे 315 बोर का एक देसी कट्टा बरामद किया गया। मौके से आरोपी सर्वेश उर्फ सर्वेश कुमार यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...