देसी कट्टा के साथ आरोपी गिरफ्तार
बेगुसराय, सितम्बर 22 -- भगवानपुर। थाना क्षेत्र के भरडीहा में पिछले दिनों युवक की हत्या मामले के नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक देसी कट्टा और हत्याकांड में प्रयोग की गई बाइक भी पुलिस ने बरामद किया। थानाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान मेहदौली पंचायत के छोटी बगरस गांव के वार्ड संख्या 3 निवासी सरोज सहनी के पुत्र शिवम कुमार के रूप में की गई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.